मुरैना नगर: 11वें जन्मदिन पर कृषा ने दिया सेवा का अनोखा उपहार, जौरा खुर्द श्मशान घाट में शुरू हुआ सद्भावना समिति का 31वां वाटर कूलर।
मुरैना के जौरा खुर्द श्मशान घाट में सद्भावना जनसेवा समिति ने इस वर्ष का आठवां और संस्था का 31वां वाटर कूलर आज शुरू किया। 11वें जन्मदिन पर कुमारी कृषा गोयल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। समिति के अनुसार वर्ष 2017 से अब तक 31 वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं और 17 गोद लिए गए हैं। वर्तमान में 48 वाटर कूलरों का रखरखाव समिति कर रही है। प्रसादी वितरण भी किया गया।