मुरैना नगर: कलेक्टर बंगले के सामने भूसे से भरी ट्रॉली पलटने से बची, लगा जाम, वीडियो वायरल
मुरैना की MS रोड पर कलेक्टर बंगले के सामने आज सुबह तूरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रेकर पार करते समय असंतुलित होकर एक तरफ झुक गई और पलटने से बच गई।चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ट्रॉली सड़क पर खड़ी रहने से करीब डेढ़ घंटे तक रास्ता बाधित रहा और जाम की स्थिति बनी।दूसरी ट्रॉली बुलवाकर तूरी शिफ्ट कराई और रास्ता साफ कराया,घटना के वीडियो तेजी से वायरक हो रहे।