बिधनू में अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार 2:00 बजे नवयुवक मंडली ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा मां शंकर बलि मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जिसमें प्रभु श्री राम को तीन भव्य रथों में विराजमान किया गया।