जंगल से 6 टन अवैध कोयला बरामद, सुरक्षा टीम की कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अरगड्डा क्षेत्र के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को सिरका सीएचपी साधु मोड़ स्थित जंगल से असामाजिक तत्वों द्वारा झाड़ियों में छिपाकर रखा गया लगभग 6 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को सुरक्षा टीम द्वारा सीएचपी कोयला स्टॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया।