मेदिनीनगर (डालटनगंज): जेलहाता के संत माइकल स्कूल के पूर्व संचालक दीपक श्रीवास्तव ने की आत्महत्या,डेडबॉडी ले जाने को लेकर कथित पत्नी-बेटे अड़े
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता स्थित संत माइकल स्कूल के पूर्व संचालक दीपक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उनकी डेडबॉडी पिछले 14 घंटे से मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पाल में पड़ी हुई है। शव ले जाने को लेकर कथित पत्नी एवं बेटे अड़े हुए हैं। रात 8 बजे तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि दाह संस्कार के लिए शव कौन लेकर जाएगा?