दुधि: बबनडीहा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बारात जा रहे तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। बबनडीहा गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई।घायलों की पहचान सुपाचुंआ निवासी 25 वर्षीय सम्मेलाल पुत्र रामदेव, 20 वर्षीय अजय पुत्र रामलखन और 15 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रंगलाल के रूप में हुई है।