राजगढ़: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम विभाग के द्वारा राजगढ़ में पुनर्वास कार्यक्रम किया गया आयोजित
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम विभाग के द्वारा राजगढ़ में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब श्रम कार्यालय में बाल एवं किशोर श्रम से विमुक्त किए गए बच्चों तथा उनके परिवार जनों के पुनर्वास शिक्षा एवं भविष्य निर्माण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग और कॉपियां भी वितरित की गई।