बिंदकी: बिंदकी कस्बे के शौर्य किड्स प्ले स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल, रिजल्ट और पुरस्कार पाकर चेहरे खिले
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के महरहा रोड में जगदीश धाम के निकट स्थित शौर्य किड्स प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को दिन में 1 बजे से बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका गेस्ट हाउस में मनाया गया। वार्षिक उत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया और खूब तालियां बटोरी।रिजल्ट एवं प्राइज पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। महोत्सव में भारी भीड़ मौजूद रही।