मथुरा: चैतन्य विहार इलाके से गांजा बिक्री के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, 702 ग्राम गांजा बरामद
वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित गौग्राम गेट के पास से पुलिस ने सोमवार रात करीब 12 बजे चेकिंग के दौरान एक युवक को गांजा बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना हाईवे की पूजा विहार कॉलोनी निवासी मनीष ठाकुर उर्फ मोहर सिंह के कब्जे से 702 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया।