मथुरा: वृन्दावन में संत को डिजिटल तरीके से ठगकर ₹800000 ऐंठे, पीड़ित ने कोतवाली और साइबर सेल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
वृन्दावन के गोविंद कुंड क्षेत्र स्थित गौड़ीयमठ निवासी रामपास सिंह उर्फ बीपी महावीर महाराज के साथ डिजिटल अरेस्ट कर 8 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित की माने तो मुम्बई के कोलाबा पुलिस थाने से आए कॉल में उन्हें बताया कि उनके मुम्बई के बैंक खाते से 68 लाख रूपए की ठगी हुई है। स्वंय को अफसर बताकर गिरफ्तारी का डर दिखा कर 8 लाख रु ऐंठ लिए।