जगदीशपुर: बरारी में ड्यूटी के दौरान रील बनाती महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी का कथित रूप से रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि पुलिस विभाग की सोशल मीडिया संबंधी नीतियों के तहत ड्यूटी के दौरान अथवा वर्दी मे वीडियो और रील बनाने पर प्रतिबंध है