अनूपपुर: जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला आयोजित की गई
जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति, पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादन सुनिश्चित होता है।