गोमिया: हाथियों के झुंड ने मिर्जापुर निवासी महिला के मकान को किया क्षतिग्रस्त
Gumia, Bokaro | Apr 19, 2024 आरजुवा के जंगल से आए हाथियों के झुंड ने मिर्जापुर निवासी गुड़िया देवी के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के झुंड ने घर की दीवार तोड़कर घर में रखा गेहूं चावल और अन्य सामान खा लिया। इस दौरान गुड़िया देवी परिवार सहित बाल-बाल बच गई।