सुसनेर: श्रावण मास को लेकर मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में बैठक संपन्न, निर्माण कार्य और विशेष श्रृंगार पर हुई चर्चा
सुसनेर। 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावस मास को लेकर सोमवार की देर रात्रि सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मन्दिर में श्री मनकामनेश्वर सेवा मंडल समिति की बैठक सम्पन्न हुईं। जिसमें सावन माह के दौरान मंदिर परिसर में विशेष साज सज्जा, विद्युत रोशनी, साउंड, एवं चारो सोमवार पर महादेव का आकर्षक श्रृंगार किये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।