सोहागपुर: ग्राम रानी पिपरिया की नहर की पुलिया के पास भाजपा नेता एवं ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सोहागपुर थाना के ग्राम रानी पिपरिया के पास एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात 3 बजे रानी पिपरिया नहर की पुलिया पर ढाबा संचालक सचिन पुरबिया का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक के सिर में गोली मारी गई है। घटना तब हुई जब मंगलवार रात वह एक नकाबपोश युवक के साथ अपने ढाबे से निकला था। गोलीकांड की सूचना से इलाके मे