हसनगंज: गणपति ढाबा,गढ्ढे से बचाने लिए कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गंभीर हालत मे ट्रामा सेंटर ले गए डॉ ने किया मृत्य घोषित।
आसीवन थाना क्षेत्र के गणपति ढाबा के पास मियागंज निवासी जफर अंसारी पुत्र जलील अंसारी कार से आसीवन की तरह जा रहा था।तभी बीच रोड में गढ्ढा से बचाने के लिए कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। चालक की चीख पुकार सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे।गंभीर हालत मे चालक को बाहर निकला आनन फानन मे ट्रामा सेन्टर ले गए। डॉ ने युवक को मृत्य घोषित कर दिया पुलिस शव पीएम भेजा।