हसनगंज: सहरवा में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर मार्केट में जा घुसा, दुकानें हुईं क्षतिग्रस्त
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरवा स्थित मोहम्मद मकसूद की मार्केट में तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर जा घुसा। जिससे मार्किट के किराएदार रामसजीवन पाल के मेडिकल स्टोर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालाकि सुबह तड़के समय था इस लिए कोई जनहानि नही हुई । जिसके बाद क्रेन के सहारे डंफर को साइड में किया जा सका ।