केराकत: आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुज्झी मोड़ के पास यात्रियों से भरी ऑटो को बस ने मारी टक्कर, 4 यात्री हुए घायल
आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के खुज्झी मोड़ के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में बैठे 4 यात्री घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की पूरी जानकारी दी।