बीना: आगासौद रोड पर अज्ञात कारणों से बैटरी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Bina, Sagar | Apr 29, 2026 हरि साहू कि आगासौद रोड पर बैटरी की दुकान है। दुकान में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दुकान संचालक जैसे ही दुकान पर पहुंचा तब दुकान से धुंआ उठ रहा था। इसके बाद दुकान संचालक ने सूचना नगर पालिका फायर ब्रिगेड को दी। दुकान संचालक ने कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों की मदद से बोरिंग के पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया।