रहुई: रहुई में मुहर्रम पर निकला ताज़िया जुलूस, युवाओं ने दिखाए पारंपरिक करतब
Rahui, Nalanda | Jun 26, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को ताज़िया जुलूस निकाला गया। जुलूस वार्ड संख्या-5 से शुरू होकर इमामबाड़ा, मुख्य बाजार, मंदिलपुर मोड़, खिरौना स्थित दरगाह सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान युवाओं ने झंडे के साथ पारंपरिक लाठी एवं अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन.