मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी अतिक्रमण सम्बंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई कर, सम्बंधित स्थानों से अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों के शुक्रवार शाम 4:00 बजे चालान किये। इसके अलावा प्रवर्तन दल प्रभारी एच बी गुरुंग के नेतृत्व में रायवाला व गुरुद्वारा रोड पर भी अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया।