आरा। बरखंडी बाबा स्थल के पास बुधवार को एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान सुंदरा गांव निवासी सोनू कुमार (19) के रूप में हुई है। चाकू लगने के बाद सोनू किसी तरह जान बचाकर भागा और अपने मामा गांव खोपिरा पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।