केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का ज़मीनी स्तर पर आकलन किया। सराय काले खां गाँव में आउटर सड़क के पुनर्निर्माण तथा DDA की विस्तृत भूमि पर पार्क विकसित करने को लेकर RWA प्रतिनिधियों, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह से चर्चा की