मुरैना जिले के केलारस थाना क्षेत्र के नेपरी गांव में रविवार देर शाम निमंत्रण से लौट रहे 14 वर्षीय छात्र पुष्पेंद्र कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई। वह साइकिल से घर आ रहा था तभी ढलान पर ब्रेक फेल होने से साइकिल बेकाबू हो गई। गिरते समय ब्रेक की लोहे की रॉड गले में धंस गई।परिजन मुरैना जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।