मुरादाबाद: सदर कोतवाली क्षेत्र में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर शिव सैनिकों ने हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने को लेकर किया प्रदर्शन
सदर कोतवाली इलाके के बुध बाजार से बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर, शिव सैनिक संभल के हरिहर मंदिर की मुक्त करवाने और जल चढ़ाने के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में निकले, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोककर ही गिरफ्तार कर लिया, जहां उन्होंने नारे लगाने शुरू कर दिए हरि हर मंदिर जाएंगे बाबा भोले नाथ को जल चढ़ाएंगे।