रीठी: बकलेहटा में कुएं में गिरी जंगली बिल्ली को मिला नया जीवन, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Rithi, Katni | Jun 19, 2026 कटनी जिले के रीठी परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकलेहटा में एक जंगली बिल्ली, जिसे जंगल कैट कहा जाता है, कुएं में गिर गई थी। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ जंगल कैट को सुरक्षित बाहर निकाला।