खरगोन। निमाड़ की धरती पर एक बार फिर सूर्यदेव का कहर टूटने लगा है। कुछ दिनों की राहत के बाद मंगलवार को भीषण गर्मी ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, खरगोन का अधिकतम तापमान 40°C के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे दोपहर के समय मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसर गया।