मऊगंज: भाजपा विधायक क्षेत्र से लापता, खतरे के दावे का वीडियो वायरल, पुलिस ने खतरे से किया इनकार
Mauganj, Rewa | Jan 27, 2026 मऊगंज भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने परिवार के सदस्यों को खतरे की बात कहते हुए घर के अंदर रहने की सलाह दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक बीते लगभग 5 जनवरी से क्षेत्र से लापता हैं। उन्होंने अपने दोनों गनमैन भी छोड़ दिए हैं और किसी अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने विधायक पर खतरे से इनकार किया है