औबेदुल्लागंज थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बरखेड़ा रोड शमशान घाट के सामने अवैध रूप से शराब बेचने लेकर जा रहा है, मुखबिर के बताएं स्थान पर पुलिस पहुंची आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस ने पकड़ा, तलाश लेने पर 16 क्वार्टर अवैध शराब के मिले उक्त शराब जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।