हायाघाट: एपीएम थाने के बलहा में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में पति पर दहेज उत्पीड़न का केश दर्ज,पति हुआ फरार
हायाघाट प्रखंड में एपीएम थाने के बलहा में नवविवाहिता पूजा की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। वही अब पूरे मामले में दहेज की मांग को लेकर थाने में मृतक के पिता के दिए आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।वही मृतक के पति अविनाश की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है।लेकिन घर छोड़ कर आरोपी पति अविनाश फरार है।