गनाेड़ा: चिड़ियावासा में विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया गया पर्यावरण जागरूकता का संदेश
शुक्रवार सुबह 11 बजे हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिडियावासा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। सीओ शिवराज प्रजापत , सीमा अधिकारी ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस पर विजय कृष्णा वैष्णव की सानिध्य में पौधारोपण किया गया।