नईसराय: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नई सराय में निकाला विशाल पथ संचलन, लोगों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत
विजयादशमी के मौके पर नई सराय कस्बे में गुरुवार की दोपहर 11 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के पहले हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाहर से आए संगठन के पदाधिकारियों का बौद्धिक हुआ। स्वयं सेवकों को सेवा भारती के मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह सोलंकी ने संबोधित किया