बेगूसराय: DIG आशीष भारती ने कार्यालय में लगाया जनता दरबार, दर्जनों लोगों की सुनी फरियाद
डीआईजी आशीष भारती ने कार्यालय कक्ष में गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि आमलोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है.