बेगूसराय: पोषण समन्वय समिति की बैठक, DM ने दिए निर्देश
कार्यालय कक्ष में DM तुषार सिंगला की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे पोषण समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन पर बिंदुवार चर्चा हुई. डीएम ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है. यह 22 अप्रैल तक आयोजित होगा. इस दौरान आमलोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है.