उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बन रही है। बिहार का संदेश पूरे देश में जा रहा है। जनता बदलाव के मूड में है और तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनाना तय है। उक्त बाते आज मंगलवार को करीब 1 बजे दिनारा के जगनारायण उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सभा में बोले।