अरवल: कार्यालय कक्ष में शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 25, 2026 पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी द्वारा आमजनो की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों और शिकायतों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।