खड़गपुर: आईटीसी की ओर से प्रसंडो गांव में चलंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 70 मरीजों की जांच की गई, मुफ्त में दवा दी गई
गुरुवार को हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के बैजलपुर पंचायत अंतर्गत प्रसन्नडो गाँव में आई . टी . सी . के सौजन्य से 12:30 दिन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एच . बी . टेस्ट, शुगर टेस्ट, डेंगू टेस्ट, मलेरिया टेस्ट, प्रेग्नेंसी टेस्ट,एंव ब्लडप्रेशर की भी जांच की गई।