खड़गपुर: गंगटा थाना के समीप घघरी नदी में डूबने से युवक की मौत
बुधवार की दोपहर बाद 2 बजे गंगटा थाना के समीप घघरी नदी में डूबने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई । ग्रामीण ने नदी में तैरते शव को देख शोर मचाया । तत्पश्चात ग्रामीण व परिजन दौड़े एवं शव को नदी से बाहर निकाला। इधर घटना की जानकारी पाकर गंगटा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची एवं परिजन को ढांढस बंधाते हए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया।