अरवल: अहियापुर लाख के पास सोन नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, खोजबीन जारी
Arwal, Arwal | Jun 21, 2026 अहियापुर लाख के पास सोन नदी में स्नान के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनगाह निवासी बिनोद कुमार का पुत्र ऋषु कुमार अपने चार-पांच साथियों के साथ नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान सभी युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मछली मार रहे एक व्यक्ति ने साहस का परिचय देते हुए चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला