मथुरा: वर्दी का सपना लेकर निकले मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत, होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे तीनों दोस्त
आगरा से मथुरा के लिए निकले तीन दोस्तों के लिए शनिवार की सुबह काल बनकर आई।आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके के रहने वाले मंजीत, टीटू और साकिर एक ही बाइक पर सवार होकर होमगार्ड की परीक्षा देने मथुरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रिफाइनरी थाना क्षेत्र में पहुंची कि तभी एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे मामा भांजे की मौत हो गई