रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में शुद्ध पेयजल और उर्वरक उपलब्धता पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश।
बरसात के मौसम को देखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति और किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। आज 16 जून 4 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि हरदा, टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव सहित जिले के किसी भी क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति नहीं होनी चाहिए।