फतेेहपुर: बाराबंकी में बंदरों का आतंक, छत पर काम कर रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत गंभीर
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। काजीपुर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि उषा देवी अपने घर की छत पर काम कर रही थीं, तभी एक आक्रामक बंदर ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।