गुना नगर: विंध्याचल कॉलोनी निवासी शिक्षक के टेकरी से चोरी हुए जूते पुलिस ने बरामद किए, आरोपी फरार, शिक्षक ने जताया आभार
शहर के प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन के दौरान चोरी हुए सरकारी शिक्षक के जूते कैंट पुलिस ने तत्परता से बरामद कर लिए। विंध्याचल कॉलोनी निवासी शिक्षक राजेश कुमार शर्मा के आवेदन पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। जूते बरामद कर शिक्षक को सौंपे गए, जिससे पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता का संदेश गया।