पेण्ड्रा रोड गौरेला: पिपरिया में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार 1 की हुई मौत, 2 अन्य गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
पिपरिया गांव के रहने वाले भरत सिंह, छोटेलाल और सुखराम एक ही बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक ट्रैक्टर, जिसके पीछे खेत जोतने के लिए नागर लगा हुआ था, ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।