सुसनेर: पांच पुलिया: गौ सम्मान अभियान कार्यालय का शुभारंभ, कवि रामप्रताप भावसार बोले: गौ माता को मिले राष्ट्रीय माता का दर्जा
शुक्रवार को दोपहर में पांच पुलिया पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के कार्यालय का शुभारंभ सुसनेर के कवि राम प्रताप भावसार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर व गौ माता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर भावसार ने कहा कि गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले तभी दशा सुधर सकती है।