बहादुरपुर से औद्योगिक भ्रमण पर निकले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की बस रविवार सुबह लगभग 10:45 बजे हादसे का शिकार हो गई। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मुंगावली इसरार खान ने रविवार शाम पांच बजे बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे कक्षा 11वीं और 12वीं के 48 छात्र आईटीआई विदिशा के शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस क्रमांक एमपी 67 पी 0113 से रवाना हुए थे।