मरवाही: मरवाही वनमंडल में 4 हाथियों का दल और दुर्लभ सफेद भालू दिखा, वीडियो हुआ वायरल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में इन दिनों वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। एक ओर मरवाही रेंच में जहां चार हाथियों का दल जंगलों में विचरण करता देखा गया, वहीं दूसरी ओर पेंड्रा रेंज में दुर्लभ सफेद भालू का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।