NSUI ने जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने तथा धवारी क्रिकेट स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए खोले जाने की मांग उठाई। संगठन का कहना था कि इन समस्याओं के कारण आम नागरिकों और खिलाड़ियों को लगातार परेशानियों का समाना करना पड़ रहा हैं।