निम्बाहेड़ा: रोडवेज बस में बड़ा खुलासा, निम्बाहेड़ा में चेकिंग के दौरान बिना टिकट मिले 20 यात्री, उड़न दस्ते की कार्रवाई से मचा हड़कंप
शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ रोडवेज डिपो के उड़न दस्ते ने वैशाली नगर डिपो की बस को निंबाहेड़ा के वंडर चौराहे पर रोका और औचक जांच की। जांच में लगभग 20 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। कार्रवाई मैनेजर ऑपरेशन आनंद प्रकाश पन्नूसा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान परिचालक ने रिमार्क लगाने से इनकार किया और जांच दल से अभद्रता की। मा