चांदपुर: चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा
मंगलवार की सांय करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी में अंबेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि चीन सिंह सागर ने फीता काटकर किया।शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।